पूर्व विधायक दीपक मंगला को भाजपा हरियाणा में प्रदेश उपाध्यक्ष का मिला बडा दायित्व

पलवल के पूर्व विधायक एवं हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख दीपक मंगला को भाजपा हरियाणा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा के राष्टीय नेतृत्व की सहमति से प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा की गई है। संगठन में उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को भाजपा के विस्तार और भविष्य की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।दीपक मंगला लंबे समय से संगठन के समर्पित, कर्मठ और जमीनी नेताओं में गिने जाते हैं। संगठनात्मक क्षमता, अनुशासित कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत संवाद के कारण उन्होंने पार्टी नेतृत्व का निरंतर विश्वास अर्जित किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल बन गया तथा देर शाम तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जुड़े दीपक मंगला ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत पलवल नगर परिषद के पार्षद के रूप में की। इसके बाद उन्होंने संगठन में लगातार नई जिम्मेदारियां निभाते हुए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी के रूप में प्रभावी नेतृत्व दिया। पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें भाजपा का प्रदेश महामंत्री, प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा वर्तमान में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपे गए। वे हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपनी नियुक्ति पर पूर्व विधायक दीपक मंगला ने भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके लिए केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार और समर्पण है। उन्होंने कहा, भाजपा मेरे खून में बसती है। संगठन ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे मैंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मिली इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाउंगा। तथा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को और अधिक सशक्त बनाने, जनसेवा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में विकसित हरियाणा के संकल्प को नई गति देने के लिए पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा संगठन आगामी समय में और अधिक मजबूत होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। उन्होंने केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर के साथ मिलकर लोकसभा क्षेत्र में संगठन की मजबूती व लोगों के हितार्थ कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

Check Also

होडल बस अडडे को राष्ट्रीय राजमार्ग होडल पर बनाने की मुख्यमंत्री से समाजिक संगठनों,राजनेताओं ने की अपील

  बस अडडा होडल को राष्ट्रीय राजमार्ग होडल पर बनाने की अपील होडल के सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *