साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस अधीक्षक पलवल  नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में सीआइए  स्टाफ होडल पुलिस टीम ने  साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के कुल 100 फर्जी एयरटेल सिम कार्ड तथा एक महिंद्रा थार गाड़ी  बरामद की गई है।सीआईए होडल प्रभारी  अमित कुमार ने बताया कि  3 अगस्त  को एएसआई मुबारिक अली टीम के साथ, बस अड्डा होडल पर साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु गश्त व चेकिंग में मौजूद थे। उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक (कैफ तथा सुभान पुत्र इरशाद), जो दिल्ली से फर्जी सिम कार्ड खरीदकर साइबर ठगों को बेचने का काम करते हैं, आज एक काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी में सवार होकर फर्जी सिम बेचने के उद्देश्य से पुन्हाना मोड होडल से पुन्हाना की तरफ जाएंगे।सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रोहता पट्टी मोड पुन्हाना रोड के पास नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा थार गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक ने गाड़ी वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को घेरकर रोक लिया और उसमें सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया।पुलिस ने चालक मो० कैफ पुत्र रहिस निवासी पेमा रोड पुन्हाना थाना शहर पुन्हाना, जिला नूंह (हाल आबाद मुस्तफाबाद, नई दिल्ली), सुभान मालिक पुत्र इरशाद मालिक निवासी गांव जानसट, तहसील जानसट, जिला मुजफ्फरनगर, यूपी (हाल आबाद मुस्तफाबाद, नई दिल्ली) को पकड़ने में सफलता हासिल की है।तलाशी लेने पर आरोपी मो० कैफ से एयरटेल कंपनी के 50 फर्जी सिम कार्ड तथा आरोपी सुभान के कब्जे से एयरटेल कंपनी के 50 फर्जी सिम कार्ड (कुल 100 फर्जी सिम कार्ड) बरामद हुए। इसके अलावा अपराध में प्रयोग की जा रही महिंद्रा थार गाड़ी को भी कब्जे पुलिस में लिया गया।उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना होडल में भारतीय न्याय संहिता एवं दूरसंचार अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Check Also

अग्रवाल भवन कार्यक्रम में एसपी दीप्ति गर्ग को किया आमंत्रित

अग्रवाल सभा जिला पलवल के अध्यक्ष संदीप गोयल  के नेतृत्व में अग्रवाल सभा के सदस्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *