हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल जिले के प्रत्येक नागरिक से बृहस्पतिवार को 13 अगस्त सुबह 7 बजे से शुरू होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह पलवल के लिए गौरव का अवसर है और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों, महिलाओं, बुजुर्गों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार और साथियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल हों।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जब हजारों लोग एक साथ विशाल तिरंगे को थाम कर देश भक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ेंगे, तो पलवल की धरती से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का सशक्त संदेश पूरे देश और दुनिया तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त का दिन पलवल के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा। हर नागरिक इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के साथ-साथ इसका सहभागी भी बने। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं और पलवल को देशभक्ति के रंग में रंगने और विश्व रिकॉर्ड बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा इस यात्रा के माध्यम से पलवल जिला देशभक्ति, एकता और राष्ट्र गौरव की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा जिले के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे पूरे उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें और अपने साथ तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हों।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल की धरती हमेशा से देशभक्ति और सामाजिक एकता की भावना के लिए जानी जाती रही है। 13 अगस्त को आयोजित होने वाली यह विशाल तिरंगा यात्रा जिले के नागरिकों की राष्ट्रभक्ति और एकजुटता को प्रदर्शित करेगी। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र प्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इस विशाल तिरंगा यात्रा में अनुशासन, भाईचारे और देशभक्ति की भावना बनाए रखते हुए सभी नागरिक सहभागिता करें।
BB News 24 www.bbnews24.live