
हथीन के पत्रकार उदय चंद्र माथुर के पुत्र रोबिन माथुर (पत्रकार) के आज दोपहर को आकस्मिक निधन पर पलवल जिले के राजनेताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा पत्रकारों ने गहरा शोक प्रकट किया है। हथीन के वरिष्ठ पत्रकार उदय चंद माथुर के पुत्र रोबिन माथुर के सीने में मंगलवार दोपहर को अचानक दर्द होने पर उनका हथीन में स्थित डॉक्टर के यहां पर प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। वहां पर उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर इलाज के लिए पलवल के एक अस्पताल में लाने पर उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।उनके निधन का समाचार पलवल जिले में फैलने पर अनेकों राजनेताओं,सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है। उदय चंद माथुर का रोबिन माथुर अकेला पुत्र था।
BB News 24 www.bbnews24.live