एचजीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल होडल की कबड्डी टीमों ने जिला चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 में प्रथम, अंडर-17 में द्वितीय तथा अंडर-19 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुक्केबाजी में भी मनीष, विराट, हर्ष व जतिन ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। विद्यालय की इस उपलब्धि से पूरे होडल क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय स्टाफ एवं कोच कपिल रावत, राहुल और कमल के मार्गदर्शन के लिए स्कूल प्रबंधन ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
BB News 24 www.bbnews24.live