होडल में आयोजित शिकायत निवारण शिविर का किया आयोजन

 

जिला भर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाए तथा गैर कानूनी काम करने वालो के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए । उक्त निर्देश पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल, आईपीएस ने लघु सचिवालय होडल में आयोजित शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए वहां उपस्थित डीएसपी सुरेश भड़ाना ,थाना होडल प्रबंधक निरीक्षक बलजीत सिंह,एवं अनुसंधानकर्ताओं को दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना होडल एवं हसनपुर से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजन से मैंत्रिपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। उन्होंने निरंतर प्रभावी गस्त व नाकाबंदी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बेवजह केस फाइल को लंबित रखने वालों को फटकार लगाते हुए उन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इससे पूर्व पुलिस कप्तान पलवल ने थाना होडल का औचक निरिक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए।

Check Also

पलवल में जोहड़ों पर अवैध कब्जे सफाई में बने बाधा, नहीं हो पा रही जलनिकासी

   पलवल शहर के जोहड़ों पर अवैध कब्जों के कारण नालों की सफाई सुचारु रुप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *