विभिन्न आवेदनों पर जिला सलाहकार समिति ने किया विचार-विमर्श

जिला सलाहकार समिति (पीएनडीटी) की बैठक सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय पलवल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. राहुल कुमार नोडल अधिकारी पीएनडीटी पलवल ने की। बैठक में समिति के सदस्य डॉ. पिंकी, एनजीओ प्रतिनिधि अल्पना मित्तल, डॉ. कृतिका तंवर, डॉ. सरफराज तथा डॉ. वासुदेव उपस्थित रहे।बैठक में पीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत जिले के विभिन्न अल्ट्रासाउंड सेंटर्स और अस्पतालों से प्राप्त आवेदनों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। गुप्ता नर्सिंग होम एवं मैटरनिटी सेंटर पलवल तथा बंसल मेडिकेयर सेंटर होडल के पीएनडीटी पंजीकरण के नवीनीकरण संबंधी आवेदनों एवं आवश्यक दस्तावेजों की समीक्षा की गई।जीवन धारा अस्पताल पलवल में वर्तमान सोनाटा एलएक्स अल्ट्रासाउंड मशीन के स्थान पर पूर्व-प्रयुक्त अलोका एफ-37 मशीन स्थापित करने संबंधी आवेदन पर विचार किया गया। इसके अलावा सांवरिया अल्ट्रासाउंड सेंटर के हथीन में स्थानांतरण तथा निधि अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर के अल्ट्रासाउंड केंद्र को हुडा सेक्टर-02 पलवल में स्थानांतरित करने संबंधी आवेदनों पर भी चर्चा की गई।बैठक में एपेक्स अस्पताल में डॉ. अभिषेक आदित्य तथा भारत डायग्नोस्टिक सेंटर में चिकित्सकों के नाम जोडऩे एवं हटाने संबंधी आवेदनों की समीक्षा की गई। वहीं शर्मा नर्सिंग होम एवं डायग्नोस्टिक सेंटर होडल तथा फेथ मेडिकल सेंटर पलवल में संबंधित चिकित्सकों के नाम हटाने एवं अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील करने संबंधी आवेदनों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भारत डायग्नोस्टिक सेंटर न्यू सोहना रोड सिविल अस्पताल के सामने पलवल द्वारा डॉ. गिरीश दीपक अहूजा डिप्लोमा इन रेडियो का नाम पीएनडीटी के अंतर्गत शामिल करने तथा डॉ. ख्याति अरोड़ा का नाम हटाने संबंधी आवेदन पर भी समिति द्वारा विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सभी प्रकरणों के दस्तावेजों एवं पीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों की समीक्षा करते हुए नियमानुसार आगामी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को पीएनडीटी अधिनियम एवं संबंधित नियमों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए गए।

Check Also

सफाई एवं फायर कर्मचारियों की अधिकांश मांगों पर सरकार ने दी सैद्धांतिक सहमति : डीएमसी

  सरकार सफाई एवं फायर कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *