राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हसनपुर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ब्रह्माकुमारीज एवं समाज सेवा प्रभाग, हसनपुर तथा पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।शिविर का संयोजन ब्रह्माकुमारीज एवं समाज सेवा प्रभाग, हसनपुर की इंचार्ज बी.के. इन्दिरा बहन, लॉयन डा. विकास मित्तल तथा समाजसेवी डा. कुलदीप सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हसनपुर थाना प्रभारी एसएचओ इमरोज हैदर अली, शीतल चौधरी, अल्पना मित्तल, चन्द्रकान्ता, डालचंद , दामोदर भारद्वाज एवं प्रवीण गोयल मौजूद थे।बी.के. इन्दिरा बहन ने कहा कि विश्व बंधुत्व दिवस का संदेश आपसी प्रेम, सहयोग और मानव सेवा से जुड़ा है। रक्तदान इसी भावना को व्यवहार में उतारने का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने शिविर में सहयोग करने वाले सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। शिविर में 70 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
BB News 24 www.bbnews24.live