27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं : जीएम

:हरियाणा सरकार ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिलाओं को रक्षाबंधन का ‘खास’ तोहफा देते हुए हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में  मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर उन्हें राखी बांध सकें।हरियाणा रोडवेज जिला महाप्रबंधक पलवल जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा जनहित में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चे/बच्चों के साथ हरियाणा राज्य परिवहन की इस नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा की सुविधा बृहस्पतिवार 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होगी तथा शुक्रवार 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी।उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज पलवल के द्वारा 10 अतिरिक्त बसें  भी रक्षाबंधन पर्व पर चलाई जाएंगी ।उन्होंने बताया कि पलवल बस डिपो से प्रतिदिन 75 बसें  दिल्ली, आगरा, चंडीगढ़, रेवाड़ी, हिसार, यमुनानगर के रूटों पर चलाई जा रही हैं। रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बसें चला करके महिलाओं को आने-जाने की परेशानी से बचने के लिए इन बसों को चलाया जाएगा।

Check Also

विभिन्न आवेदनों पर जिला सलाहकार समिति ने किया विचार-विमर्श

जिला सलाहकार समिति (पीएनडीटी) की बैठक सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय पलवल में आयोजित की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *