
रक्षाबंधन के पर्व के पूर्व आज पलवल में ब्रह्मा कुमारीज द्वारा पलवल जिला कोर्ट में रक्षाबंधन के उपलक्ष में नीतीश कुमार एसपी पलवल को राखी बांध कर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इसके अलावा जितेंद्र कुमार सी ईओ पलवल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति रावत, डीपीओ उपमा अरोड़ा को ब्रह्माकुमारी राज दीदी, रानी बहन ने राखी बांधी। इस अवसर पर राजेंद्र भाई, बीके महेश भाई, बीके राजेंद्र चौहान ने ज्ञान चर्चा भी की गई व रक्षाबंधन का महत्व बताया। राज दीदी ने आत्मा के प्रति जागृति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस धागे को हम प्यार करने का मानते हैं। ईश्वरीय सौगात भगवान को याद करने के लिए देते हैं और इसके बदले में जीवन की कोई भी एक बुराई आज से छोड़ दीजिए जो आपके जीवन को दुखी या तनाव में लाती है । सभी अधिकारियों को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी हेड ऑफिस चलने के लिए निमंत्रण दिया गया और स्थानीय शिक्षा केंद्र पर भी आने का निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि ब्रह्मा कुमारीज द्वारा पिछले कई दिनों से नशा मुक्ति अभियान ब्लड डोनेशन कैंप , अब रक्षाबंधन का पर्व जो कि सभी अधिकारियों के साथ मनाया गया है,यह एक प्रशंसनीय कार्य है।
BB News 24 www.bbnews24.live