बार एसोसिएशन होडल के अगामी 11 सितम्बर को होने वाले चुनाव के नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन शनिवार को प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया व लायब्रेरी सदस्य पद पर केवल एक उम्मीदवार के द्वारा नामांकन दाखिल करने पर उसको निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। बार एसोसिएशसन प्रधान व चुनाव अधिकारी कपिल सौरोत ने बताया कि होडल बार एसोसिएशन के अगामी 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रधान पद पर पांच उम्मीदवारों धर्मेन्द्र सिंह, योगेश कुमार सौरोत, बहादुर सिंह सौरोत, जय प्रकाश सौरोत, हंसराज सौरोत, सचिव पद के लिए जीतराम सौरोत, तलवेन्द्र पाल शर्मा, अंकुर चौधरी, उप प्रधान पद के लिए रिचा, रूचिका गुप्ता, ज्वाईंट सचिव के लिए चेष्टा अग्रवाल, पूजा, कोषाध्यक्ष के लिए ऋषभ गर्ग, जगदीश कौशिक, जोगेन्द्र कुमार व लायबे्ररी सदस्य के लिए एक उम्मीदवार जगदीश कौशिक ने अपना नामांकन दाखिल किया है। जिनका लगभग निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। कपिल सौरोत ने बताया कि नामांकन भरने वाले उम्मीदवार 31 अगस्त दोपहर दो बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं तथा उसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आंबटित करके 11 सितम्बर को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम को पांच बजे तक मतदान कराने के बाद मतों की गिनती करके चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
BB News 24 www.bbnews24.live