सेवानिवृत्त दफादार प्रताप सिंह को योद्धा सेवा सम्मान मिलने पर किया सम्मान

थलसेना अध्यक्ष पश्चिमी कमान लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ द्वारा सेवानिवृत्त दफादार प्रताप सिंह को योद्धा सेवा सम्मान से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में गांव गौढोता के निवासियों तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया।इस अवसर पर गांव के लोग एवं सिंचाई विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने दफादार प्रताप सिंह को माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके दीर्घ एवं समर्पित सैन्य सेवा के योगदान की सराहना की तथा कहा कि गांव गौढोता के लिए यह गर्व का विषय है कि उनके गांव के सपूत को उच्च सैन्य कमान द्वारा इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है।यह सम्मान भारतीय सेना द्वारा पूर्व सैनिकों को सेवानिवृत्ति के बाद देश और समाज की सेवा में किए गए उनके अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।सेवानिवृत्त दफादार प्रताप सिंह ने सभी ग्रामीणों और सिंचाई विभाग के लोगों के स्नेह एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल उनका व्यक्तिगत है, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र की साझा उपलब्धि है।कार्यक्रम में हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य उप प्रधान रमेश डागर, हरकेश सौरोत, जगत सिंह तंवर, किशन चन्द, सतपाल डागर, महाशय महेंद्र, महावीर सरपंच, रघुवीर नंबरदार , उदय सिंह, गुलाब सिंह सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों ,कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

केएमपी एक्सप्रेक्स वे पर हुए सडक़ हादसे में 6 की हुई मौत, 9 हुए घायल

  केएमपी एक्सप्रेक्सवे पर आज सुबह सदर पुलिस थाना अंतर्गत पडऩे वाले यादुपूर गांव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *