होडल बार एसोसिएशन प्रधान पद पर दो उम्मीदवारों के बीच आमने सामने की सीधी टक्कर

बार एसोसिएशन होडल के अगामी 11 सितम्बर को होने वाले चुनाव के नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन सोमवार को प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों में से तीन के नामांकन वापस लेने के बाद अब दो उम्मीदवारों में सीधी आमने- सामने की टक्कर रह गई है।  बार एसोसिएशन प्रधान व चुनाव अधिकारी कपिल सौरोत ने बताया कि होडल बार एसोसिएशन के अगामी 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रधान पद पर पांच उम्मीदवारों धर्मेन्द्र सिंह, योगेश कुमार सौरोत, बहादुर सिंह सौरोत, जग प्रवेश सौरोत, हंसराज सौरोत ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से तीन उम्मीदवारों बहादुर सिेंह सौरोत, योगेश कुमार सौरोत, हंसराज सौरोत ने नामांकन वापस ले लिया है। इनके द्वारा नामांकन वापस लेने से अब दो उम्मीदवार जगप्रवेश सौरोत व धर्मेन्द्र चौहान चुनाव मैदान में रह गए हैं।  सचिव पद के लिए जीतराम सौरोत, तलवेन्द्र पाल शर्मा, अंकुर चौधरी, उप प्रधान पद के लिए रिचा, रूचिका गुप्ता, ज्वाईंट सचिव के लिए चेष्टा अग्रवाल, पूजा, कोषाध्यक्ष के लिए ऋषभ गर्ग, जगदीश कौशिक, जोगेन्द्र कुमार  में से जगदीश कौशिक द्वारा नामांकन वापस लेने से दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।  लायब्रेरीयन पद पर  एक उम्मीदवार जगदीश कौशिक को निर्विरोध चुन लिया गया है।  कपिल सौरोत ने बताया कि उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आंबटित करके 11 सितम्बर को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम को पांच बजे तक मतदान कराने के बाद मतों की गिनती करके चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Check Also

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम किया जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने पहली जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर चलाए जा रहे मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *