सम्मान समारोह का किया आयोजन

पलवल में नेशनल ड्राइवर डे के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने  मुख्यातिथि  मौजूद थे। इस दौरान ड्राइवरों के योगदान और उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों की ओर से मुख्यातिथि उत्कर्ष चौधरी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर ड्राइवरों ने अपने अनुभव भी साझा किए।उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि ड्राइवर देश की परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे दिन-रात मेहनत कर लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को भी सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि ड्राइवरों की जिम्मेदारी और मेहनत को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सभी ड्राइवरों को नेशनल ड्राइवर डे की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यातायात और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।उत्कर्ष चौधरी ने उनसे बिना नशा किये, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील भी की।कार्यक्रम में पूर्व सरपंच योगेश असावटा, कृष्ण भारद्वाज, संदीप नागर, संजीव गर्ग, देवदत्त बाता, ऋषि राम, भजन लाल, रामकिशन और जयपाल बाता सहित बड़ी संख्या में ड्राइवर एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

सरकार और जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति कृतसंकल्प : नगराधीश

जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *