अंबेडकर भवन में 52 पाल पंचायत के फैसलों को लागू कराने के लिए बैठक आयोजित

डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, होडल (पलवल) में 52 पाल पंचायत के फैसलों को लागू कराने के लिए जाटव समाज की महापंचायत की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता चौ. उदयभान पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष, दलित वर्ग कल्याण समिति ने की। इस अवसर पर चौ. रामरतन  पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष, बाबू जगजीवन राम अखिल भारतीय समता आंदोलन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 अक्टूबर 2026 को डॉ. अंबेडकर भवन, होडल (पलवल) में जाटव समाज की महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत को सफल बनाने के लिए 19 सितंबर को जाटव समाज के प्रतिष्ठित एवं जिम्मेदार लोगों की बैठक बुलाई जाएगी।इस बैठक में फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, रेवाड़ी, मथुरा, भरतपुर, डीग, नोएडा, जेवर, खुर्जा एवं अलीगढ़ सहित विभिन्न जिलों से समाज के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।इस अवसर पर बदन सिंह जाटव, धर्मपाल चांदहट , जीतराम मीसा, किशनपाल सुजवाड़ी, खेमचंद, डॉ. रामप्रसाद, रतन मास्टर, बीर सिंह मास्टर एवं महेंद्र मास्टर सहित समाज के अनेक गणमान्य एवं प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

Check Also

पलवल बार एसोसिएशन प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

पलवल बार एसोसिएशन के प्रधान पद के 11 सितम्बर को हो रहे चुनाव को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *