अग्रवाल भवन कार्यक्रम में एसपी दीप्ति गर्ग को किया आमंत्रित
BB News 24
September 14, 2026

अग्रवाल सभा जिला पलवल के अध्यक्ष संदीप गोयल के नेतृत्व में अग्रवाल सभा के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग जी को 11अक्टूबर पलवल मे होने वाले अग्रवाल भवन के भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर सुनील गुप्ता एडवोकेट, प्रवीण गुप्ता एडवोकेट , शिव कुमार गर्ग एडवोकेट, राजिंदर पृथला, तुषार मंगला, जय हिन्द बंसल, हरीश मंगला होडल, सुभाष गर्ग, गौरव मंगला ने गुलदस्ता दे कर एसपी का अभिनंदन किया और भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर जिला प्रधान संदीप गोयल ने पलवल जिले में दीप्ति गर्ग के आगमन पर गुलदस्ता देकर उनका स्वागत करते हुए बताया कि पलवल में आलापुर में अग्रवाल समाज के द्वारा पलवल में पहली अग्रवाल धर्मशाला जो जिला पलवल में अग्रवाल समाज के सहयोग से भूमि खरीद कर व निर्माण भी अग्रवाल समाज के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए उनसे सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर एसपी पलवल दीप्ति गर्ग ने अग्रवाल समाज के नागरिकों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनके द्वारा जो भी सहयोग हो सकेगा वह प्रदान किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
Post Views: 1