माँ ओमवती एजुकेशन सिटी हसनपुर के सभागार में हिंदी-दिवस व गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यो क्रमो को आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माँ ओमवती डिग्री कॉलेज,माँ ओमवती कॉलेज ऑफ एजुकेशन,मां ओमवती इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, माँ ओमवती इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के अध्यक्ष डॉ० जय भगवान गोयल द्वारा माँ सरस्वती व गणेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति की पहचान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। और डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ० ए० के० सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी सिर्फ भाषा या संबाद का ही साधन नहीं है, बल्कि हर भारतीय के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक सेतु भी है हिंदी हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान है |बी० एड० प्रिंसिपल डॉ० नीलम चौहान ने अपने संबोधन मे कहा की हिंदी का संरक्षण और संवर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है और हमे इसका पालन करना चाहिए | इस अबसर पर बी० पी० एड० प्रिंसिपल डॉ० संगीता रानी ने अपने वक्तब्य में कहा कि विद्यार्थीयो को अपनी राष्ट्र भाषा से लगाव होना चाहिए उसे अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए |कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविता-पाठ, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा और गणेश चतुर्थी के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया विद्यार्थियों को पुरुस्कार वितरित किये गए जिसमे बी० सी० ए० द्वतीय वर्ष की छात्रा वंदना का प्रथम स्थान, बी० ए० द्वतीय वर्ष का छात्र अमन का दूसरा स्थान तथा बी० ए० द्वतीय वर्ष की छात्रा कृष्णा का त्तीसरा स्थान रहा इसके आलावा नेहा, ऋषिपाल, ख़ुशी, राधा को सांत्वना पुरुस्कार मिले मंच का संचालन डॉ० श्रद्धा श्रीवास्तव एवं शिवराज ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल डॉ०. रेखा शर्मा, डॉ० हेमंत शर्मा, डॉ० आशा रानी, डॉ० राकेश गौर, डॉ० वीरपाल, डॉ० सुरेश चन्द, डॉ० सुभाष चन्द, ज्योति, देवेंदर, सोनू जाखड , अंजलि, मनीषा, तनिषा, राजू तोमर,चंदेर्शेखर, सीमा देवी, गोपाल, मोहित तथा अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
माँ ओमवती एजुकेशन सिटी में हिंदी-दिवस व गणेश चतुर्थी का आयोजन

BB News 24 www.bbnews24.live