दयाल फाउंडेशन की चौथी कविता वाचन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

दयाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित चौथी ऑनलाइन कविता वाचन प्रतियोगिता के परिणाम हिंदी दिवस के अवसर पर घोषित कर दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता में देश के 8 राज्यों से 72 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई थी।​प्रतियोगिता के परिणाम में कक्षा 3 से 5 वर्ग में भिवानी की योशिका यादव ने पहला, ऊना की काशवी राणा ने दूसरा, भिवानी की अक्षरा ने तीसरा, पश्चिम बंगाल की दीपान्विता माजी ने चौथा और महाराष्ट्र के ध्रुव मोवाक ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।​कक्षा 6 से 8 वर्ग में भिवानी के शौर्य पहले, भिवानी की नियति दूसरे, महाराष्ट्र की अनाया आशीष जानू तीसरे, ऊना की याविका चौथे और ऊना के आरव सिंह हीर पांचवें स्थान पर रहे।कक्षा 9 से 12 वर्ग में ऊना की राधिका कपिला ने प्रथम, मध्य प्रदेश की प्राची साहू ने द्वितीय, पलवल की वेदवती ने तृतीय, ऊना की कोमल शर्मा ने चतुर्थ और पलवल की संध्या ने पंचम स्थान प्राप्त किया।​संस्था के अध्यक्ष प्रभु दयाल हंस ने सभी विजेता बच्चों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में अपनी भाषा के प्रति रुचि और मंच पर बोलने का हौसला बढ़ता है।प्रतियोगिता के समन्वयक अनुज चौहान ने बताया कि सभी विजेताओं को फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र भेजे जा रहे हैं। प्रतियोगिता का पूरा विवरण संस्था की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

Check Also

पलवल बार एसोसिएशन प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

पलवल बार एसोसिएशन के प्रधान पद के 11 सितम्बर को हो रहे चुनाव को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *