उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आमजन से आह्वान किया है कि वे अपने आसपास सडक़ों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या की शिकायत ‘म्हारी सडक़’ ऐप के माध्यम से दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि सडक़ों की स्थिति से जुड़ी शिकायतों को समय पर संबंधित विभाग तक पहुंचाने और उनके समाधान की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में यह ऐप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में सडक़ टूटी हुई है, गड्ढे हैं, जलभराव की समस्या है अथवा सडक़ से संबंधित अन्य कोई परेशानी सामने आती है, तो नागरिक इसकी जानकारी ‘म्हारी सडक़’ ऐप के माध्यम से उपलब्ध करवाएं। इससे संबंधित विभाग को समस्या की जानकारी सीधे प्राप्त होगी और नियमानुसार उस पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जिले में सडक़ व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और बेहतर बनाना है। इसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। आमजन की सक्रिय भागीदारी से सडक़ों से जुड़ी समस्याओं की पहचान और उनके समाधान में और अधिक तेजी लाई जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सडक़ संबंधी समस्याओं को लेकर केवल मौखिक शिकायत तक सीमित न रहें, बल्कि डिजिटल माध्यम का उपयोग करते हुए ‘म्हारी सडक़’ ऐप पर शिकायत दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी प्रशासन के लिए उपयोगी फीडबैक का कार्य करती है।उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि जिला की सडक़ व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुगम बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें और अपने आसपास दिखाई देने वाली सडक़ संबंधी समस्याओं की सूचना समय पर ऐप के माध्यम से उपलब्ध करवाएं। आमजन और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से जिले में बेहतर सडक़ व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।
BB News 24 www.bbnews24.live