जिले की बॉर्डर सीमाओं एवं प्रमुख मार्गों पल की गई विशेष नाकाबंदी

पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग  के निर्देशानुसार जिला पलवल पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आमजन के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले की सीमाओं तथा प्रमुख मार्गों पर विशेष नाकाबंदी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।  14 सितंबर  को रात 08:00 बजे से 12:00 बजे तक चले इस 4 घंटे के सघन चेकिंग अभियान में विभिन्न थाना एवं पुलिस चौकी टीमों द्वारा कुल 530 संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच की गई।सघन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 57 चालान किए गए। इनमें बिना नंबर प्लेट व इम्पाउंड किए गए वाहनों के 38 मामले तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के 12 मामले शामिल रहे।पलवल पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले आपराधिक तत्वों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले की सीमाओं पर इस प्रकार के सरप्राइज एवं सख्त चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और अपने वाहनों पर नियमानुसार नंबर प्लेट अवश्य लगवाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर दें ताकि जिला पूरी तरह सुरक्षित और अपराधमुक्त रह सके।

Check Also

अंबेडकर भवन में 52 पाल पंचायत के फैसलों को लागू कराने के लिए बैठक आयोजित

डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, होडल (पलवल) में 52 पाल पंचायत के फैसलों को लागू कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *