अग्रवाल समाज होडल ने एसपी को महाराजा अग्रसेन जयन्ती का दिया निमंत्रण

 

महाराजा अग्रसेन मेला समिति होडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसपी पलवल दीप्ति गर्ग का स्वागत करते हुए उनको आगामी 11 अक्टूबर को श्री महाराजा अग्रसेन जयंती पर होडल में निकाली जाने वाली झांकियों में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया। इस अवसर पर श्री महाराजा अग्रसेन मेला समिति प्रधान श्यामसुंदर मंगला ,अग्रवाल सभा पूर्व प्रधान बबली परदेशी, बलराम बंसल, प्रथम जैन, कुन्नी जैन ने एसपी दीप्ति गर्ग का स्वागत करते हुए उनको आगामी 11 अक्टूबर को होडल में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकाली जाने वाली झांकियों में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया। एसपी दीप्ति गर्ग ने कार्यक्रक्रम में शामिल होने का आश्वासन देते हुए कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Check Also

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पर्यावरण-अनुकूल भव्य रंगोली का निर्माण

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के “रंगोली राष्ट्र” मॉड्यूल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *