नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : डा. शिवानी छिल्लर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव सुनील कुमार के मार्गदर्शन में तथा उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर के निर्देशानुसार सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल में नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं अंगदान विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल की चेयरपर्सन डा. शिवानी छिल्लर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की करीब 150 छात्राओं ने भाग लिया।चेयरपर्सन डा. शिवानी छिल्लर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ पूरे परिवार एवं समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।सेमिनार की अध्यक्षता सरस्वती महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डा. वंदना त्यागी ने की। छात्राओं को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं अंगदान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने छात्राओं को यातायात नियमों की पालना, सुरक्षित वाहन संचालन तथा अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।युवा रेडक्रॉस प्रभारी डा. रानी सांगवान ने सेमिनार को छात्राओं के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में इस जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव महेश गुप्ता, पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर पवन, स्वास्थ्य विभाग से डा. साक्षी, प्रवक्ता अल्पना मित्तल, अंजलि भयाना, नीतू सिंह जिला प्रशिक्षण अधिकारी, प्रोफेसर नीरज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Check Also

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पर्यावरण-अनुकूल भव्य रंगोली का निर्माण

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के “रंगोली राष्ट्र” मॉड्यूल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *