मंगलवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन और एसडीएम होडल बलीना की देखरेख में उपमंडल होडल के गांव हसनपुर में सेवा सेतु कैंप का आयोजन कर लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए गए तथा महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना सहित अन्य नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।एसडीएम बलीना ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच को अधिक सुगम बनाना तथा पात्र नागरिकों को उनके अधिकार एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक करना है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सेवा सेतु कैंपों में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।एसडीएम ने कहा कि सेवा सेतु शिविर में पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया, दस्तावेज और संबंधित विभागीय सेवाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिला प्रशासन की ओर से सेवा सेतु कैंपों को नागरिक सुविधा का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया जा रहा है। इन कैंपों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी के लिए दूर स्थित कार्यालयों में जाने की आवश्यकता कम हो तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर आवश्यक मार्गदर्शन मिल सके।
BB News 24 www.bbnews24.live