सीआईए स्टाफ होडल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होडल थाना क्षेत्र में हुई मारपीट, लूटपाट और अपहरण की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।सीआईए स्टाफ होडल के प्रभारी अमित कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को थाना होडल क्षेत्र के अंतर्गत गाँव करमन निवासी देवीराम द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शिकायत में बतलाया था कि जब वह अपने भतीजे चिंटू के साथ होडल थाना में दर्ज एक मामले में शामिल जांच होने उपरांत पैदल-पैदल जा रहे थे। जैसे ही अग्रवाल धर्मशाला होडल के पास पहुंचे, तभी उनके भतीजे चिंटू को जबरन अगवा कर लिया गया उसके साथ मारपीट की गई, पंद्रह सौ रुपये नकद छीन लिए गए, उसका मोबाइल फोन लूट लिया तथा और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।इस वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तुरंत प्रभाव से कड़े संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना और सीआईए पुलिस की टीमों को आरोपियों की त्वरित धरपकड़ के कड़े निर्देश दिए गए थे। मामले में सीआईए स्टाफ होडल की टीम ने 28 सितंबर को इस मुकदमे में संलिप्त आरोपी विष्णु निवासी गोडोता चौक, शिव कालोनी होडल को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि समाज में शांति व्यवस्था को भंग करने वाले और इस प्रकार के संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
BB News 24 www.bbnews24.live