अग्रवाल सभा जिला पलवल के तत्वाधान में अग्रवाल भवन के भूमि पूजन का होगा आयोजन

आगामी 11 अक्तूबर को 1008 श्री महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल सभा जिला पलवल के तत्वाधान में आलापुर पुल  पलवल के समीप अग्रवाल भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है यह जानकारी अग्रवाल सभा प्रधान संदीप गोयल व देवेन्द्र गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि अग्रवाल सभा जिला पलवल व अग्रवाल समाज के नागरिकों के आपसी सहयोग से इस जमीन को खरीद कर यहां पर महाराजा अग्रसेन भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी जमीन का भूमि पूजन महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर को सुबह दस बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पलवल जिले के होडल, हथीन, हसनपुर  व पलवल अग्रवाल समाज के नर, नारी भारी संख्या में भाग लेकर इस कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि अग्रवाल समाज के नागरिकों के सहयोग से इस भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर एसी कमरों के अलावा एक एसी हाल तथा महाराजा अग्रसेन की एक आदमकद प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण का लाभ अग्रवाल समाज के नागरिकों तथा अन्य समाज के नागरिकों को मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य में अग्रवाल समाज के नागरिकों के द्वारा बढ़  चढ़ करके भाग लिया जा रहा है तथा सभी के सहयोग से ही इसका निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में 11 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेने की अग्रवाल समाज के नागरिकों से अपील की, ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

Check Also

340 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 10 ने किया रक्तदान

 भारत विकास परिषद्, पलवल शाखा एवं पलवल डोनर्स क्लब ‘ज्योतिपुंज’ के संयुक्त तत्वावधान में होली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *