राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, कला एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के सैकड़ों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और परिश्रमी शिक्षकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बैलीना राणा उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशासन सहयोगी संदीप, एससीईआरटी के सेवानिवृत्त उपनिदेशक अशोक बघेल तथा खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान बाबूराम और अनेक अभिभावक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने की।
मुख्य अतिथि बैलीना राणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने छात्र जीवन के प्रेरक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई संक्षिप्त मार्ग नहीं होता; यदि विद्यार्थी पूर्ण समर्पण, निष्ठा और अनुशासन के साथ निरंतर प्रयास करें तो वे जीवन में किसी भी बड़े लक्ष्य को सरलता से प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ संस्कृत शिक्षक अनुज चौहान एवं इतिहास प्रवक्ता विनोद चंदेल के निर्देशन में तैयार की गई थीं। मंच संचालन हिंदी प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी प्रभु दयाल हंस द्वारा किया गया।समारोह के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रवक्ता दीपक प्रकाश, रमेश चंद, उदयवीर, धर्मपाल, विनोद चंदेल, राकेश कुमार, अनिल कुमार, नरेश कुमार, नीरज कुमार, सुनील कुमार, बालमुकुंद, घनश्याम, अशोक कुमार, सुनील कुमार, वर्षा, भूषण, राहुल, दीपक रावत, रीना सहित समस्त शिक्षकगण एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रवक्ता दीपक प्रकाश, रमेश चंद, उदयवीर, धर्मपाल, विनोद चंदेल, राकेश कुमार, अनिल कुमार, नरेश कुमार, नीरज कुमार, सुनील कुमार, बालमुकुंद, घनश्याम, अशोक कुमार, सुनील कुमार, वर्षा, भूषण, राहुल, दीपक रावत, रीना सहित समस्त शिक्षकगण एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
BB News 24 www.bbnews24.live