श्री वैश्य अग्रवाल समाज में व्याप्त मृत्यु भोज, दहेज प्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों और त्रुटियों को लेकर 11 अक्टूबर को पलवल के श्याम कुंज में बैठक का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे आयोजित होने वाली इस बैठक में समाज में फैली कुरीतियों पर मंथन कर उन्हें दूर करने और सामाजिक सुधार की दिशा में सार्थक पहल करने को लेकर चर्चा की जाएगी।बैठक के माध्यम से समाज के लोगों को मृत्यु भोज और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने तथा इन पर रोक लगाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए केवल चर्चा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बदलाव की पहल करनी होगी। इसके बाद समाज की एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तारीख के बारे में भी चर्चा की जाएगी।मृत्यु भोज जैसी प्रथाओं के कारण कई परिवारों पर सामाजिक और आर्थिक दबाव पड़ता है। वहीं, दहेज प्रथा भी समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में इन परंपराओं के नाम पर होने वाले अनावश्यक खर्च और सामाजिक दबाव को समाप्त करने के लिए जागरूकता और सामूहिक सहमति जरूरी है।आयोजकों की ओर से श्री वैश्य अग्रवाल समाज के सभी गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और समाजहित में सोच रखने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे 11 अक्टूबर को शाम 5 बजे श्याम कुंज, पलवल में आयोजित बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। बै का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, अनावश्यक सामाजिक खर्चों पर रोक लगाने और आने वाली पीढ़ियों को कुरीतियों से मुक्त बेहतर सामाजिक वातावरण देने की दिशा में विचार-विमर्श करना है।समाज सुधार के इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी महत्वपूर्ण है। अब समय है कि समाज एकजुट होकर मृत्यु भोज और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाए और सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए आगे आए।
BB News 24 www.bbnews24.live