किसानों की उपज की सुरक्षा सरकार और जिला प्रशासन की सर्वाच्च प्राथमिकता : उपायुक्त

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को एसडीएम भूपेंद्र सिंह और संबंधित अधिकारियों के साथ पलवल स्थित अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर फसल सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं सहित खरीद व्यवस्था तथा किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में आने वाली धान, बाजरा और कपास की फसल को प्रतिकूल मौसम से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें किसी भी प्रकार का आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बरसात की संभावना को ध्यान में रखते हुए मंडियों में खुले में रखी फसल को तिरपाल और अन्य कवर से सुरक्षित रखने के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। इसके साथ ही अनाज मंडी परिसर में जलभराव की समस्या से बचने के लिए पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं ताकि किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।उपायुक्त ने अनाज मंडी में फसल की आवक, खरीद प्रक्रिया और संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज की सुरक्षा सरकार और जिला प्रशासन की सर्वाच्च प्राथमिकता है और खरीद कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित विभागों और खरीद एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को मंडी प्रधान, मार्केट कमेटी के चेयरमैन और आढ़ती एसोसिएशन के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा अनाज मंडी में आवश्यक सुविधाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने निर्देश दिए कि मंडियों में साफ-सफाई, जल निकासी, फसल को ढकने की व्यवस्था और खरीद से संबंधित सभी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा स्थिति की जानकारी उच्चाधिकारियों को समय पर दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन किसानों की सुविधा और उनकी उपज की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी रहे और किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।मार्केट कमेटी के सचिव व प्रधान ने उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर को अवगत कराया कि अनाज मंडी में बरसात के कारण किसानों की फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। किसानों की फसल को समय रहते तिरपाल से ढक दिया गया। मंडी में फसल की खरीद के साथ-साथ उसका उठान भी सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिला और बरसात के बाद मंडी से पानी की निकासी तुरंत कर दी गई, जिससे किसानों की फसल को नुकसान से बचाया जा सका। उपायुक्त ने फसल में नमी की मात्रा कम करने के लिए आवश्यक प्रबंध करने तथा फसल को उचित तरीके से सुखाने के निर्देश दिए। एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने भी अनाज मंडी पलवल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश गर्ग, प्रधान राधाचरण देशवाल, सचिव मार्किट कमेटी पलवल लता, एसडीओ देवेंद्र, जेई सुनील सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

एक दिवसीय अंत:विषय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “राजनीति विज्ञान और सामाजिक विज्ञान का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *