महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकार’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय होडल में महिला प्रकोष्ठ के द्वारा ‘महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकार’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज में सुरक्षित व सशक्त बनाना था।इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पलवल से आई महिला विशेषज्ञ  हरमित कुमारी  कानूनी विशेषज्ञ , रचना उपस्थित रही।

 महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ सुधा रावत ने मुख्य अतिथि और कार्यकारी प्राचार्य सत्य प्रकाश का स्वागत किया। जिला अदालत पलवल से आईं महिला विशेषज्ञ ने छात्राओं को भारतीय कानून के तहत मिलने वाले विभिन्न अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और साइबर अपराधों से जुड़े कानूनों की जानकारी दी।साथ ही सुरक्षा के उपाय और हेल्पलाइंस के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति मुखर होना चाहिए और किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।व्याख्यान के अंतिम चरण में एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने दैनिक जीवन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को साझा किया और विशेषज्ञों से उनका समाधान जाना। अंत में, महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. सुधा रावत  ने मुख्य वक्ताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Check Also

एक दिवसीय अंत:विषय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “राजनीति विज्ञान और सामाजिक विज्ञान का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *