भारत विकास परिषद्, पलवल शाखा एवं पलवल डोनर्स क्लब ‘ज्योतिपुंज’ के संयुक्त तत्वावधान में होली चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मैक्स अस्पताल, साकेत, नई दिल्ली एवं कृपा आई सेंटर, पलवल का विशेष सहयोग रहा। शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि लगभग 340 बच्चों एवं उनके अभिभावकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।शिविर का संयोजन पलवल डोनर्स क्लब ‘ज्योतिपुंज’ के मुख्य संयोजक डॉ. विकास मित्तल, भारत विकास परिषद् के सेवा प्रमुख पुनीत भारद्वाज, स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव सौरव शर्मा तथा क्लब की सह-संयोजक अल्पना मित्तल ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद् के प्रांतीय संयोजक संस्कार सतीश कौषिश, पूर्व प्रांतीय अधिकारी अनिल मोहन मंगला, यशपाल गुप्ता, पर्यावरण संयोजक नरेंद्र अग्रवाल, स्कूल प्रबंधक एवं शाखा प्रधान रविदत्त शर्मा, शाखा सचिव राहुल गर्ग, शाखा कोषाध्यक्ष राजेंद्र बंसल तथा पूर्व प्रधान स्वतंत्र गोयल ने किया।इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि बदलते मौसम में नियमित स्वास्थ्य जांच और रक्तदान समय की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और स्वस्थ होने पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। एक यूनिट रक्त से जरूरतमंद तीन लोगों की जान बचाने में मदद मिल सकती है। रक्तदान वास्तव में महादान है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद को जीवन का नया अवसर मिलता है।शिविर संयोजक डॉ. विकास मित्तल, पुनीत भारद्वाज एवं अल्पना मित्तल ने लोगों को रक्तदान, नेत्रदान और अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि धन का दान करने में व्यक्ति कभी-कभी संकोच कर सकता है, लेकिन रक्तदान, नेत्रदान और अंगदान जैसे सेवाकार्यों के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। ऐसे प्रयास जरूरतमंदों के जीवन में नई आशा जगाने के साथ समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करते हैं।शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकिब खान एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ सृष्टि श्री ने बच्चों और उनके अभिभावकों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके साथ ही महिलाओं एवं युवतियों के हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई, ताकि उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।स्कूल के प्रबंधक एवं शाखा प्रधान रविदत्त शर्मा तथा प्रधानाचार्य सुनीता रानी ने आयोजन में सहयोग देने वाली सभी संस्थाओं और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, डॉ. नरेश डागर, निपेंद्र, सोनिया, पूजा, आकाश, संदीप, भाग्यश्री, तियाल, खुशबू, संजीव, कमलेश, रेणु सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
340 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 10 ने किया रक्तदान

BB News 24 www.bbnews24.live