सट्टा खाई वाली पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर किया जानलेवा हमला

अपराधियों के दिमाग में से अब पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म होता नजर आ रहा है। ऐसी ही एक घटना पलवल में उस समय घटित हुई जब पलवल पुलिस सट्टा खाई वाली करने वालों को पकड़ने के लिए गई तो उन पर जानलेवा हमला कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंप थाना तैनात अरुण हेड कांस्टेबल व वीरेंद्र सल्लागढ़ में एक दुकान के अंदर सट्टा खाई वाली कर रहे अशोक पुत्र राम रतन को पकड़ रही थी तो अचानक ही उसने शोर मचा दिया तथा उसके शोर को सुनकर उसके परिजन तधा मोहल्ले के नागरिक वहां पर आ गए और उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट करके अशोक कुमार को छुड़ा लिया।पुलिस टीम बड़ी मुश्किल से अपनी जान को बचा करके घायल अवस्था में पुलिस थाने में आई तथा अपने साथ घटित वारदात का मामला दर्ज कराया। पुलिस टीम के साथ अगर इसी प्रकार ही लगातार मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है तो इसका मुख्य कारण अपराधियों के दिमाग में से पुलिस प्रशासन का खौफ पूरी तरह से समाप्त होना माना जा रहा है। जिस कारण पलवल में अनेक स्थानों पर खुलेआम शराब ठेकों के पास शराब पिलाई जा रही है व सटटा खाई वाली खुलेआम की जा रही है। जब पुलिस पार्टी इन पर रोक लगाने के लिए जाती है तो उन पर इस तरह से हमला करने की वारदातें सामने आ रही है। पुलिस टीमों पर हमला करने वाले हमलावरों को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से पुलिस टीमों पर हमला करने की घटनाओं से पुलिस कर्मचारियों में भी दहशत की भावना पैदा हो रही है। पलवल में अगर पुलिस प्रशासन ने चल रहे अवैध अहातों ,सट्टा खाई वाली करने वाले नागरिकों व अवैध रूप से शराब बेचने वाले शराब तस्करों के खिलाफ जल्द ही एक विशेष अभियान चला कर इन पर काबू नहीं पाया गया तो दिन प्रतिदिन पुलिस प्रशासन का खौफ इनके दिमाग से निकल जाएगा और पुलिस टीम पर लगातार हमले की घटनाओं में बढ़ोतरी होगी। जिस कारण से नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे और पुलिस का खौफ पूरी तरह से इतना अपराधियों के दिमाग में से समाप्त होकर के रह जाएगा।

Check Also

340 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 10 ने किया रक्तदान

 भारत विकास परिषद्, पलवल शाखा एवं पलवल डोनर्स क्लब ‘ज्योतिपुंज’ के संयुक्त तत्वावधान में होली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *