पलवल में यूजीसी के मुद्दे को लेकर नागरिकों ने निकाला मशाल जुलूस

 

 पलवल में यूजीसी (UGC) के मुद्दे को लेकर नागरिकों ने आज देर शाम को मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कमेटी चौक से जिला उपायुक्त निवास तक निकाले गए मशाल जुलूस में हजारों की संख्या में नागरिक मौजूद थे । जुलूस के दौरान लोगों में मुद्दे को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।मशाल जुलूस में शामिल नागरिकों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। कमेटी चौक से शुरू हुआ यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला उपायुक्त निवास तक पहुंचा। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के चलते यह कार्यक्रम चर्चा का विषय बना रहा।यूजीसी से जुड़े मुद्दे को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में नागरिकों ने अपनी मांगों और चिंताओं को सामने रखा। मशाल जुलूस के माध्यम से लोगों ने संबंधित विषय पर अपना पक्ष रखते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।कार्यक्रम में हजारों लोगों की भागीदारी को देखते हुए यह स्पष्ट रहा कि यूजीसी का मुद्दा स्थानीय स्तर पर भी लोगों के बीच चर्चा में है। आज के इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवाओं के शामिल होने से ऐसा लगता है कि अब यूजीसी का विरोध जाएगा और सरकार को इसको वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

Check Also

340 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 10 ने किया रक्तदान

 भारत विकास परिषद्, पलवल शाखा एवं पलवल डोनर्स क्लब ‘ज्योतिपुंज’ के संयुक्त तत्वावधान में होली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *