पलवल जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में धान की पराली जलाने के मामलों में कृषि विभाग की शिकायत पर पुलिस ने दो किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रशासन द्वारा पराली जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है।पहली घटना हसनपुर थाना अंतर्गत गांव भिडुकी की है, जहां कृषि विभाग में बीटीएम के पद पर कार्यरत रामदेव सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि हरसेक से प्राप्त लोकेशन और हल्का पटवारी की जांच के दौरान खेत में पराली में आगजनी का मामला सामने आया। राजस्व रिकार्ड के अनुसार इस खेत के मालिक बाबूलाल हैं। दूसरी कार्रवाई  थाना क्षेत्र के गांव बांसवा में की गई, जहां कृषि विभाग के अधिकारियों को हरसेक के माध्यम से मिली लोकेशन की जांच के दौरान पराली में आगजनी मिली। राजस्व रिकार्ड के आधार पर यह खेत रमेश का है।