मैथिल सेवा समिति भिडूकी के द्वारा आगामी 21 नवंबर देवउठनी एकादशी को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य आयोजक अशोक कुमार ने बताया कि भिडूकी में आयोजित इस 24 वें सामुहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्ण पाल गगुर्जर होंगे । इस अवसर पर वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मैथिल ब्राह्मण समाज व अन्य समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर नव नियुक्त जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस सामूहिक विवाह के आयोजन को करने का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त दहेज प्रथा को समाप्त करना है।
BB News 24 www.bbnews24.live