जैविक खेती की थी जानकारी

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल में समग्र शिक्षा के अंतर्गत चल रहे किशोर बालिका विद्यार्थियों हेतु पाँच दिवसीय जीवन कौशल विकास शिविर के तीसरे दिन छात्राओं को जैविक खेती और किचन गार्डनिंग के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञ डॉ. महावीर सिंह मलिक ने छात्राओं को “ऑर्गेनिक फार्मिंग और किचन गार्डनिंग” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा, “जैविक खेती से हमारी मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और हमें रसायनों से मुक्त, सेहतमंद भोजन मिलता है। घर के आँगन या छत पर थोड़ी-सी जगह में भी किचन गार्डन लगाकर मौसमी सब्ज़ियाँ उगाई जा सकती हैं। रसोई के जैविक कचरे से खाद बनाकर हम पौधों को पोषण दे सकते हैं और पर्यावरण को भी बचा सकते हैं। बेटियाँ यदि इसे अपनाएँगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा।”इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के अंतर्गत “कम्युनिकेशन” विषय पर आईटी इंस्ट्रक्टर गुलशन कुमार ने छात्राओं के सामने अपनी बात रखी।कार्यक्रम में हिंदी प्रवक्ता प्रभुदयाल हंस ने डॉ. महावीर सिंह मलिक का आभार जताते हुए कहा कि  आज के समय में स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक खेती और किचन गार्डनिंग जैसे विषय बहुत महत्वपूर्ण हैं। ऐसी जानकारी छात्राओं के जीवन कौशल को मज़बूत करती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है।”इस दौरान प्रवक्ता विनोद चंदेल, अनुज चौहान, अशोक कुमार, रीना देवी, वर्षा और विद्यालय की समस्त छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Check Also

देवउठनी एकादशी पर हजारों भक्तजनों ने किए दर्शन

  देवउठनी एकादशी पर शनिवार को हजारों भक्तजनों ने पलवल जिले  उपमंड़ल होडल के वासंवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *