उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने शनिवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल), पलवल का औचक निरीक्षण कर स्कूल में उपलब्ध व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न केवल विद्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया, बल्कि विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनकी क्लास भी ली और उन्हें जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों का शैक्षणिक और व्यवहारिक ज्ञान भी परखा।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, लाइब्रेरी, बुनियादी सुविधाओं, आईटी से संबंधित व्यवस्थाओं, बुनियाद क्लास तथा गेस्ट लेक्चरर्स के माध्यम से दी जा रही शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उनसे पढ़ाई-लिखाई, विषयों की समझ तथा स्कूल में मिलने वाली शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं को सुना और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने इस दौरान विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल भी पूछे।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी लगन एवं ईमानदारी से प्रयास करें। उपायुक्त ने शिक्षकों से भी आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान और अच्छे संस्कार प्रदान करने पर विशेष ध्यान दें। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य शिवदयाल और खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने ली विद्यार्थियों की क्लास

BB News 24 www.bbnews24.live