श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय , दूधोला में 17 से 19 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय भव्य अंतर-महाविद्यालयी कौशल एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘निपुण्य’ में सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया।इस त्रिदिवसीय महोत्सव में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सरस्वती महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने नृत्य, गायन, रील मेकिंग, माइक्रोस्कोपी, रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी और नुक्कड़ नाटक जैसी विविध रचनात्मक एवं तकनीकी प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर परचम लहराया। माइक्रोस्कोपी में नंदिता प्रथम , मेहंदी प्रतियोगिता में दीपिका प्रथम , नुक्कड़ नाटक में नीतू, अनुजा, अर्पणा, मोनिका, अंकिता, अर्चना, नीलम, रिया, भावना, मोनिका प्रथम, रील मेकिंग में मंजू ने द्वितीय, रंगोली प्रतियोगिता में दीपाली ने द्वितीय, एकल नृत्य में डिम्पी कौशिक द्वितीय , समूह नृत्य में प्रीति, लक्ष्मी, दीया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।महाविद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्राचार्या एवं समस्त प्राध्यापक वर्ग ने सभी विजेता व प्रतिभागी छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और व्यावहारिक कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सरस्वती महिला महाविद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

BB News 24 www.bbnews24.live