हरियाणा के खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम और पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने पलवल के विश्राम गृह में संयुक्त प्रेस वार्ता कर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने कांग्रेस पर दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक इन वर्गों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार इनके सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।कैबिनेट मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि संत गुरु रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही यह यात्रा 28 नवंबर को पलवल पहुंचेगी। पंजाब से प्रारंभ होकर हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए यह यात्रा उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य समाज में समानता, भाईचारे, सद्भाव और एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।गौरव गौतम ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने अपने संपूर्ण जीवन में सामाजिक समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव से मुक्त ऐसे समाज की कल्पना की, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार, अवसर और सम्मान प्राप्त हो। संत गुरु रविदास जी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। समरसता संकल्प यात्रा उनके इन्हीं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक देश और प्रदेश की सत्ता में रहने के बावजूद दलितों और पिछड़े वर्गों के वास्तविक उत्थान के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं किए। कांग्रेस की राजनीति इन वर्गों को केवल वोट बैंक तक सीमित रखने की रही है। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का आधार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मूल मंत्र है। सरकार का लक्ष्य है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। दलितों, पिछड़ों, वंचितों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी किसी एक समाज या वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों, छुआछूत, भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना का विरोध करते हुए समानता और मानवता का मार्ग दिखाया। उनका संदेश था कि समाज की वास्तविक प्रगति आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता से ही संभव है।डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा संत गुरु रविदास जी के महान विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। यह यात्रा विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए समाज को एकता, समानता और भाईचारे के सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को पलवल पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा तथा इसमें समाज के सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।दोनों नेताओं ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे समरसता संकल्प यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक सशक्त, संगठित और विकसित समाज के निर्माण का आधार है।इस अवसर पर भाजपा पलवल जिलाध्यक्ष विपिन बैसला, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल, मार्केट कमेटी अध्यक्ष पंकज विरमानी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा सरकार उनके उत्थान के लिए निरंतर कर रही कार्य : गौरव गौतम

BB News 24 www.bbnews24.live