जानलेवा हमला व लूट के मामले में आरोपी पर कसा शिकंजा

पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ होडल की टीम ने जानलेवा हमला करने व नकदी लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।सीआईए होडल प्रभारी P SI अमित कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईए होडल में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुबारिक अली की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक पुत्र दयाचन्द निवासी बेढा पट्टी, होडल जिला पलवल को गिरफ्तार किया है।सीआईए होडल प्रभारी ने बताया कि दिनांक 16 नवंबर 2026 को बेढा पट्टी, वार्ड नंबर 2 होडल निवासी रविन्द्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके चाचा पृथ्वी सिंह पुत्र लेखराज अपने बेटे की स्कूल फीस जमा कराने व उसे लेने के लिए गए थे। रास्ते में आरोपी दीपक पुत्र दयाचन्द व उसके चार अन्य साथियों ने एकराय होकर उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हथौड़ा, फरसा, डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर पृथ्वी सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा उनकी जेब से 7,000 रुपये नकद जबरदस्ती लूट लिए।
शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दिनांक 19 नवंबर 2026 को थाना होडल में मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश सीआईए स्टाफ होडल को सौंपी गई। सीआईए टीम ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 22.11.2026 को आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथौड़े को विजयगढ़ नाले के पास छिपाने तथा लूट की रकम के हिस्से में आए 2,000 रुपये व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को गांव अटारी (जिला फरीदाबाद) में छिपाने की बात कबूल की है।आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार, मोटरसाइकिल व लूटी गई नकदी की बरामदगी तथा उसके अन्य फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए आज माननीय अदालत में पेश कर आरोपी दीपक को पुलिस हिरासत रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी दीपक का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी थाना होडल में आर्म्स एक्ट व मारपीट का मुकदमा दर्ज है।

Check Also

वेढ़ा गांव के युवक पर किया जानलेवा हमला

    वेढ़ा गांव में अपने खेत पर से आ रहे एक युवक पर जानलेवा हमला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *