वेढ़ा गांव में अपने खेत पर से आ रहे एक युवक पर जानलेवा हमला करके उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वेढ़ा गांव निवासी रविन्द्र पुत्र गजराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा पृथ्वी सिंह 16 नवंबर को अपने खेतों पर से जब अपने लडक़े को लेने के लिए विद्यालय में जा रहे थे तेा अचानक रास्ते में दीपक पुत्र दयाचंद ने अपने दो बाईकों पर सवार पांच युवकों के साथ हथैड़ा, फ रसा, सरिया,डंड़ों से लैस हो कर हथौड़ा से उसके दोनों पैरों पर वार करके उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा कटटा तान कर उसको जान से मारने की धमकी देते हुए फ रार हो गए। परिजनों के द्वारा पृथ्वी सिंह को इलाज के लिए होडल अस्पताल में ले जाने पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फ रीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है। जहां पर उसकी स्थ्तिी गंभीर बनी हुई है। घायल युवक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जल्द ही हमलाबरों को पकडऩे की मांग की है, ताकि इनके आतंक को समाप्त किया जा सके।
BB News 24 www.bbnews24.live