वोट चोरी के खिलाफ़ आज पूरे देश की जनता में गुस्सा: दीपेन्द्र हुड्डा

 

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा देशव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के अंतर्गत होडल विधानसभा क्षेत्र के गांव बाँसवा, लिखी में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान और प्रजातंत्र को बचाने की ज़रूरत है। पूरे देश में यह साबित हो गया कि बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से धड़ल्ले से वोट चोरी हो रही है। पूरे देश में चुनाव के नतीजों को मैनेजमेंट से प्रभावित किया जा रहा है। भाजपा ने जनता का दिल जीत के नहीं मैनेजमेंट से सत्ता हासिल की है। वोट चोरी के ख़िलाफ़ आज पूरे देश की जनता में गुस्सा है, हर वर्ग बीजेपी सरकार से नाराज़ है। राजस्थान के गाँव में, ग्रामीण अंचलों में हुए चुनाव में पिछले 50 साल का रिकॉर्ड टूटा है। यह भाजपा सरकार के प्रति वोट ऑफ़ नो कॉन्फड़िेंस है। आने वाले समय में यही नज़ारा हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। हरियाणा में जनता को नजरंदाज करके सरकार चल रही है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने लोकतंत्र व संविधान की हत्या के विरोध में 26 नवंबर को पंचकुला में होने वाले ‘संविधान रक्षा मार्च’ में लोगों से शामिल होने की अपील की।उन्होंने कहा कि 12 साल की बीजेपी सरकार में न कोई यूनिवर्सिटी बनी न कोई अस्पताल न कोई कॉलेज बना। बीजेपी ने एक काम जरूर किया कि पूरे देश में बीजेपी के बड़े-बड़े दफ्तर बना दिए। बीजेपी ने सरकार बनने पर बड़े-बुजुर्गों को 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन, हर महिला को 2100 हर महीने देने, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 36 बिरादरी के गरीब, एससी, बीसी परवारों को हुड्डा सरकार की तरह 100-100 गज के प्लॉट की स्कीम दोबारा शुरू करने, पौने दो लाख ॥्यक्रहृ के एंप्लॉई, सफाई कर्मियों को पक्का करने का वादा किया था। ॥्यक्रहृ कर्मी और सफाई कर्मी आज भी आंदोलन करने को मजबूर हैं। दीपेन्द्र हुड्डा ने सवाल किया कि बीजेपी सरकार में गाँव के किसी एससी, बीसी परिवार को सौ-सौ गज के प्लॉट मिले या नहीं? लोगों ने एक स्वर में कहा नहीं। बीजेपी ने 3 साल पहले कहा था कि सरकार बनने पर पीआर धान का 3100 का भाव देंगे। फसलों की पूरी एमएसपी दिलवाएंगे। लेकिन यहाँ किसानों को एमएसपी मिलना तो दूर कट लग रहे हैं। हरियाणा में फसल आई तो यहाँ किसान को न धान पर एमएसपी मिली न बाजरे पर मिली। बाजार में चीनी रिकार्ड महंगी बिक रही है जबकि सरकार ने गन्ने पर सिर्फ 15 रूपए बढ़ाया।सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा जो हरियाणा 2014 से पहले विकास, खुशहाली, कानून-व्यवस्था, खेल-खिलाड़ियों के मान सम्मान के मामले में देश में सबसे आगे प्रदेशों में गिना जाता था। आज हरियाणा बेरोजगारी में देश में नंबर एक, नशे में देश में नंबर एक, अपराध में नंबर एक, यहाँ के नौजवान को काम की तलाश में विदेशों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। फौज की पक्की भर्ती में सबसे ज्यादा हरियाणा के नौजवान जाते थे लेकिन बीजेपी सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर उसको भी खत्म कर दिया। 2014 के पहले जिस हरियाणा की मिसाल अच्छी कानून-व्यवस्था के मामले में दी जाती थी वहाँ आज गैंगस्टरों का राज, फिरौती राज चल रहा है। हर रोज़ गोलियां चलने की खबरें आ रही हैं। जनता कष्ट का जीवन काट रही है, हरियाणा में बीजेपी के मंत्री, सांसद, बड़े-बड़े नेता अवैध कॉलोनियाँ, माइनिंग के ट्रकों की पर्ची काट रहे हैं।हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान ने सभी का होडल विधानसभा क्षेत्र में पधारने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वोट चोरी करके भाजपा पार्टी ने हरियाणा में सरकार बनाई थी। आने वाले समय में हरियाणा की जनता भाजपा को सबक सिखाने का कार्य करेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक रघुबीर तेवतिया, विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय प्रताप, पलवल जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, तिगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रोहित नागर, बल्लबगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रही पराग शर्मा, हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष निशीत कटारिया, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, देवेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष प्रिंस सोरोत, जगन डागर, महेंद्र बंचारी,सुनील सरपंच लीखी, बेसीलाल सौरोत पूर्व बार एसोसिएशन होडल प्रधान, दीपक सौंध समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन के वीडियो पोस्ट करने के मामले में : दो आरोपी किए गिरफ्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों का प्रदर्शन कर गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *