गांव आलापुर फ्लाईओवर के समीप अग्रवाल सभा जिला पलवल द्वारा निर्माणाधीन भव्य अग्रवाल भवन एवं धर्मशाला का निर्माण कार्य अध्यक्ष संदीप गोयल की अध्यक्षता में तेजी से प्रगति पर है। भवन का भूमि पूजन 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर किया गया था। निर्माण स्थल पर भवन निर्माण के लिए सरिया पहुंचा। इस अवसर पर अग्रवाल सभा ने स्वर्गीय हरिश गुप्ता के सुपुत्र विशाल गुप्ता एवं पंकज गुप्ता का विशेष आभार व्यक्त किया। उनके परिवार की ओर से अग्रवाल भवन निर्माण के लिए दिए गए सहयोग से निर्माण कार्य को गति मिली है।इस अवसर पर सभा के संरक्षक श्रवण मंगला , संरक्षक अनिल उज्जीना वाले, उपप्रधान भजनलाल गर्ग (सीहोल), रॉबिन मंगला , भूषण मंगला तथा अध्यक्ष संदीप गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि अग्रवाल भवन पलवल जिले के अग्रवाल समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं धार्मिक केंद्र बनेगा। यहां समाज के सभी परिवारों के सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
उन्होंने अग्रवाल समाज के सभी बंधुओं से अपील की कि इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग एवं निर्माण सामग्री के रूप में योगदान दें, ताकि पलवल में एक भव्य अग्रवाल भवन का निर्माण शीघ्र पूरा हो सके।

BB News 24 www.bbnews24.live