एन सी सी कैडेट्स के द्वारा किया गया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन

 

राजकीय महाविद्यालय होडल एन सी सी विंग एवं स्वदेशी जागरण मंच पलवल के संयुक्त तत्वाधान में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। संकल्प दौड़ कार्यक्रम का आयोजन एन सीसी इंचार्ज गुंजन कालड़ा एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय होडल से यशपाल सौरोत के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए एन सी सी टीम इंचार्ज गुंजन कालड़ा ने बताया कि स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा है। इस संदर्भ में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं यूजीसी द्वारा भी देश के सभी शिक्षण संस्थानों को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आज संकल्प दौड़ से पूर्व सभी एन सी सी के विद्यार्थियों को स्वदेशी की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर देवेंद्र सौरोत, अखिल, भक्ति सुधा, करतार सिंह, हरकेश सौरोत,रजनी एवं राजकीय महाविद्यालय के एन सी सी केविद्यार्थी उपस्थित रहे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *