राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल के विद्यार्थियों ने बुनियाद परीक्षा में फहराया परचम

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल के प्रांगण में बुनियाद परीक्षा लेवल-1 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों और उन्हें गणित  शिक्षिका रीना को सम्मानित किया गया।विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता प्रभुदयाल हंस ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा गत 26 दिसंबर 2025 को पूरे राज्य में आयोजित की गई थी। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, होडल के 13 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास करके जिला पलवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बुनियाद परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से खंड बुनियाद केंद्रों में 2 वर्ष निःशुल्क अध्ययन कराया जाता है।विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को, गणित शिक्षिका रीना के साथ अन्य शिक्षकों, अभिभावकों को बधाई प्रेषित की। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा परंपरागत शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने का कार्य बुनियाद और सुपर -100 जैसी योजनाओं के द्वारा किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थी एमबीबीएस, यूपीएससी,आईआईटी जैसी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं।  उन्होंने विद्यार्थियों को बुनियाद लेवल-2 के लिए भी शुभकामनाएं प्रेषित की।इस अवसर पर विजेता विद्यार्थियों यतीश, अंकिता, तेजस, भविष्य, बृजेश, योगिता, रोहन, सिद्धांत हंस, नितांश, निशिका, खुश, भूमिका, लव के साथ-साथ शिक्षक अशोक कुमार, अनुज चौहान, रीना देवी, वर्षा कुमारी, सुनील कुमार, भूषण, रामदेव, राहुल, संतराम, राकेश आदि उपस्थित रहे।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *