एनसीसी ए सर्टिफिकेट प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया गया

एनसीसी ऑफिसर प्रभुदयाल हंस बताया कि 5, हरियाणा बटालियन एनसीसी, गुरुग्राम के अंतर्गत आने वाले राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल, बाल विद्या निकेतन, खाम्बी, धर्म पब्लिक स्कूल, पलवल, एसएनडी पब्लिक स्कूल, पलवल और आई एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, होडल के 137 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। एनसीसी बटालियन की ओर से आए जेसीओ गोविन्द सिंह और हवलदार महेश कुमार की देखरेख में कैडेट्स का एनसीसी संबंधी ज्ञान जांचने के लिए प्रायोगिक परीक्षा ली गई।  इस दौरान कैडेट्स की यूनिफॉर्म, वैपन ट्रेनिंग, ड्रिल, कंपास, कम्युनिकेशन, मैपिंग आदि को जाँचा गया।विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में एनसीसी यूनिट लंबे समय से बेहतरीन कार्य कर रही है। इसके माध्यम से हजारों विद्यार्थी पुलिस और सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। जीवन में एकता और अनुशासन सिखाने के लिए एनसीसी अत्यंत आवश्यक है। अभिभावकों को अपने बच्चों को एनसीसी में भर्ती होने के लिए प्रेरित करना चाहिए।इस अवसर पर जेसीओ गोविन्द सिंह, हवलदार महेश कुमार,  विष्णु तंवर,  राजेश चौहान, राज सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रवक्ता विनोद कुमार, संतराम, अमर आदि उपस्थित रहे।

Check Also

वांसवा गांव में जोहड़ पर किए जा रहे कब्जे के नहंीं रूकने से ग्रामीणों ने किया रोष व्यक्त

हरियाणा सरकार द्वारा जोहड़ो व सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को रोकने की दिशा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *