पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता का किया आयोजन

सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल के अंग्रेजी विभाग द्वारा पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ• वंदना त्यागी की अध्यक्षता में सरस्वती वंदना के साथ की गई । इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को लेखन दक्षता और रचनात्मक प्रक्रिया को समझने में मदद करना है । पुस्तक समीक्षा से ही पाठक के मन में पुस्तक के प्रति उत्सुकता उत्पन्न होती है । छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ• वंदना त्यागी  ने कहा की पुस्तक समीक्षा के लिए समीक्षक में साहित्य का ज्ञान व साहित्य के प्रति रुचि दोनों होनी चाहिए । इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी संकायों  कला,वाणिज्य,विज्ञान, बी वॉक से 25 छात्राओं ने भाग लिया ।  कार्यक्रम में डॉ• आशा दहिया, डॉ • आरती दीवान व डॉ • शुभ्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की आयोजक व अंग्रेजी विभागध्यक्ष डॉ• सोनिया भारद्वाज ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए छात्राओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया । इस आयोजन को सफल बनाने में अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिकाओं डॉक्टर शुचि दीवान, तान्या,पारुल जैन,  निर्मल, सुमन, चंचल अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *