शादी समारोह में शामिल होने गए परिजन , लाखों रूपयों की नगदी पर किया हाथ साफ

होडल में एक परिवार के सदस्यों के शादी समारेाह में शामिल होनेपर पीछे से चोर लाखों रूपयों की नगदी व सोने, चांदी के आभूषणों को चुरा कर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेंगलतू गांव निवासी श्रीराम ने गोडोता फ ाटक होडल में अपना मकान बनाया हुआ है। रविवार को वह अपने घर का ताला लगा कर शादी समारोह में शािमल होने के लिए अपने परिवार के साथ गुरूग्राम गए थे। मंगलवार को सुबह जब उनके घर पर दूधिया आया तो उसने घर के दरवाजे ख्ुाला देखे तो उसने इसकी सूचना श्रीराम को दी। उन्होंने जब होडल आ कर देखा तो उनके घर में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था तथा अलमारी का सारा साामन बिखरा हुआ था। उनकी अलमारी में रखे हुए साढ़े14 लाख रूपए व सोने,चांदी के आभूषणों को चेार चुरा कर ले गए। श्रीराम के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। उनके द्वारा चोरी की सूचना होडल पुलिस को देने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने घटनास्थल का दौरा करके डॉग स्कवायड़ की मदद भी ली गई। लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके चोरों को तलाश करना आरम्भ कर दिया है।

Check Also

पीने के पानी की थैलियों व बोतलों में परोसा जा रहा धीमा जहर

तेज गर्मी आरम्भ होते ही  पलवल  में पीने के पानी की थैलियों व बोतलों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *