तहसीलों में हड़ताल से नागरिकों को हो रही परेशानी, सरकार को भी हो रहा राजस्व का नुकसान

लगातार चार दिनों से चल रही तहसीलदारों की हड़ताल के कारण पलवल जिले की सभी तहसीलों का कामकाज ठप्प हो जाने के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्रिी नहीं हो पाने के कारण हरियाणा सरकार को भी राजस्व के रूप में टैक्स नहीं मिल पाने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि 6 फ रबरी से दो तहसीलदारों के निलंबन,तहसीलदार की बगैर नोटिस गिरफ तारी व अवैध कॉलोनियों को तोडऩे के दौरान एफ आईआर में तहसीलदार का नाम जोडऩे की हरियाणा सरकार की नीती के विरोध में पूरे हरियाणा के तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के द्वारा हड़ताल आरम्भ कर दी है। इस हड़ताल के समर्थन में पलवल, होडल, हथीन तहसीलों के अलावा बहीन व हसनपुर की सब तहसीलों के नायब तहसीलदारों के हड़ताल पर चले जाने के कारण तहसील का सारा कामकाज ठप्प हो कर रह गया है। तहसील में चल रही हड़ताल के कारण रजिस्ट्रीयों के अलाबा,एफ ीडेबिट व  ड़ोमिसाइल व अन्य कार्यों के नहीं हो पाने के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्रियों के नहीं हेा पाने के कारण सरकार को राजस्व का भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हरियाणा सरकार व तहसीलदार एसोसिएशन के बीच अगर जल्द ही चल रही हड़ताल को ले कर बातचीत करके समाप्त नहीं कराया गया तो इसके कारण नागरिको के साथ ही हरियाणा सरकार को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *