बीती रात हथियार दिखा कर बाईक लूटी

बीती रात गौड़ोता चौक होडल के समीप एक बाईक सवार युवक को हथियार दिखाकर बाईक लूटने की घटना प्रकाश में आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग दस बजे हरकेश पुत्र महिपाल गौडोता निवासी होडल से एक शादी समारोह में शामिल हो कर अपनी बाईक पर घर पर जा रहा था। अचानक ही गोड़ोता नाले के समीप एक अपाचे बाईक पर सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया तथा उसके पेट पर कटटा रख कर उसको जान से मारने की धमकी दे उसकी बाईक को वह लूट कर ले गए। हरकेश के द्वारा इस घटना की सूचना 112 पर देेने पर होडल पुलिस व सीआईए पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया तथा सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाईक लुटेरों को पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश किया जा रहा है।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *