एन एस एस शिविर में दूसरे दिन योगा की थी जानकारी

राजकीय महाविद्यालय होडल के शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत एनएसएस गीत के साथ की गई जिसके बाद वॉलंटियर्स ने योगा और व्यायाम किया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ प्रवीण गर्ग उपस्थित थे । उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया की किस प्रकार से एचआईवी हमारे शरीर को बीमार कर सकता है और किस प्रकार से मानव शरीर में यह फैलता है ।किस प्रकार से हम ख़ुद को इसके प्रभाव के आने में से बचा सकते है एवम् स्वच्छता हमारे शरीर के लिए कितनी आवश्यक हैं और कितनी बीमारियों से स्वच्छ रह कर भी बचा जा सकता है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस अधिकारी वीरेश चौधरी ने की तथा डॉ राम किशोर और संतोष स्टाफ के सदस्य के रूप में मौजूद रहे ।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *